भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के खूनखून चौराहा से वासा जाने वाली सड़क जर्जर है। डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने- जाने में परेशानी हो रही है।
क्षेत्र के वासा चक निवासी मुनि राम का कहना है कि ग्रामीणों को कहीं आने जाने में बहुत परेशानी होती है। साइकिल गड्ढे में फंस जाती है। भागीरथी का कहना है कि कोई सुध लेने वाला नहीं है। स्थानीय निवासी कुदरातू जमा का कहना है कि इस मार्ग पर प्राइमरी स्कूल है, जहां छोटे बच्चों का आना जाना होता है। बच्चे जान जोखिम में डाल कर आते जाते हैं। कई बार सड़क की मरम्मत के लिए तहसील दिवस में दिया गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण 15 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया था। जब से आज तक इस सड़क की तरफ किसी ने नहीं देखा। अब ग्रामीण मजबूर होकर इस मार्ग पर चलते हैं।
ि