फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाद में लौट गई थी बरात... पुलिस ने कराई शादी

Sat, 27 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
22 अप्रैल को नाच गाने को लेकर हुए विवाद में बरातियों का आई थी चोट
विज्ञापन

बिना शादी किए लौट गई थी बरात, बेलौहा गांव के टोला गोसाईडीह का मामला

सवांद न्यूज एजेंसी

महदेवा बाजार। नाच गाने को लेकर चार दिन पहले रुकी शादी शुक्रवार को मोहाना पुलिस ने थाने के शिवमंदिर में करवा दिया। इससे दोनों परिवार में खुशी लौट आई। चार दिन पहले विवाद के कारण बरात लौट गई थी। पुलिस की पहल से शादी हो गई।

मोहाना थाना क्षेत्र के बेलौहा गांव के टोला गोसाईडीह के रामकेश गिरी की पुत्री रेनू का विवाह 22 अप्रैल को खेसरहा थाना क्षेत्र के कड़जा गांव निवासी निवासी रूप नारायण के पुत्र शिव कुमार से होनी थी। नियत तिथि को बरात पहुंची डीजे पर गाना बजाने को लेकर वर पक्ष एवं वधू पक्ष में विवाद हो गया। मारपीट में वर पक्ष के लोगों को काफी चोटे आईं। इस वजह से बरात बिना शादी की रस्म किए ही चली गई। वर पक्ष द्वारा थाना मोहाना में सूचना दी गई। जहां प्रधान प्रतिनिधि खाखरा आशीष त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के अथक प्रयास से दोनों पक्ष विवाह के लिए राजी हुए एवं दोनों पक्षों की उपस्थिति में थाना मोहाना के समीप शिव मंदिर में विवाह की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी द्वारा वर वधु को उपहार भेंट किया। थानाध्यक्ष मोहाना ने दोनों को खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर थाना मोहाना की पुलिस एवं संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें