फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डंठल में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 27 Apr 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तहकम गांव के पश्चिम सिवान में शुक्रवार दोपहर अचानक गेहूं की डंठल में आग लग गई। आग लगने से सौ बीघा गेहूं की डंठल जलकर राख हो गई। आग की लपटे तेज पछुआ हवा के साथ पूरब की दिशा में बढ़ने लगी। इससे सड़क किनारे बसे एवं आस-पास के लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग की लपटों को गांव की तरफ बढ़ते हुए देख सड़क किनारे बसे राहुल मिश्रा ने तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग की लपटें जब तक घरों तक पहुंचती, उससे पहले वहा मौजूद लोग एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग से गेहूं डंठल के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान अमरनाथ मिश्रा, पावन कुमार, विनोद मिश्रा, संतोष मोर्या, दिलीप, नरेश, सुरेंद्रनाथ, बृजेश आग पर काबू पाने की लिए जुझते रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें