फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसम की मार से बच्चे को कर रहा बीमार, बढ़े मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते डॉक्टर।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 60 से 70 बच्चे
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे इन दिनों ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। रोजाना जिला अस्पताल में 60 से 70 ऐसे बच्चे हैं जो सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 30 से 40 थी।

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने बताया कि इधर कई दिनों से बारिश और धूप-छांव का मौसम बना हुआ है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण इसका असर बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। इनमें डायरिया और सांस की तकलीफ से परेशान बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. राकेश रमन ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। बच्चा सुस्त है या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। आसपास मेडिकल स्टोर से बताकर दवा न लें। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही दवाएं बच्चों को दें। छोटे बच्चों को मां का दूध अवश्य पिलाएं। बुखार होने पर ठंडे पानी से बच्चे का शरीर पोंछ दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। बच्चे को अगर ज्यादा बुखार आ रहा है तो उसे भर्ती करा दें।
उन्होंने कहा कि डायरिया की शिकायत होने पर जिंक का सप्लीमेंट जरूर दें। ताकि बच्चे के शरीर में पानी की कमी न होने पाए। उन्होंने कहा कि पानी की होने होने के कारण दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में अभिभावकों को इससे बचाव करना जरूरी है।
विज्ञापन


ऐसे रखें बच्चों का ख्याल

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने कहा कि बच्चों को ओआरएस का घोल देते रहें। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बच्चों को बाहर न जाने दें। बच्चों को ढीले और सूती कपड़े पहनाएं। बासी भोजन या बाहर कटे हुए फल न खिलाएं। बच्चा सुस्त दिखे या पेशाब कम करे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें