फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला मौसम का मिजाज रात में ठंड, दिन में धूप

Wed, 15 Oct 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम के बदले मिजाज से शाम होते ही लोगों को ठंड का अहसास शुरू हो जाता है। वहीं दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का भी अहसास होता है। हालांकि इससे लोग उमस से राहत पा गए हैं।
विज्ञापन

शाम को पड़ रही हल्की ठंड से लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं, लेकिन दिन में उतारने को मजबूर हो जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगे ठंड बढ़ेगी।
बढ़ती ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने भी लापरवाही न करने की सलाह दी है। वहीं बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है। लापरवाही हुई तो उनमें सर्दी, खांसी, वायरल फीवर का प्रकोप भी बढ़ेगा। सुबह-शाम ठंड के अहसास से लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों में होता है। ऐसे में उन्हें रात में सफर करने से बचना होगा। यदि सफर में दो पहिया से जा रहे हैं तो अंदर गर्म कपड़े जरूर पहन लें। इसके अलावा घर अथवा बाहर फ्रिज से निकला हुआ कोई भी सामान फौरन न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें