फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम तोड़ रही पानी की टंकी

Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अलीगढ़वा के ग्राम महदेवा कुर्मी का वाटर टैंक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में विभागीय उदासीनता के चलते पेयजल की समस्या विकट हो गई है। पानी का स्तर गिरता जा रहा है। हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने वाली पानी टंकी भी विभागीय उदासीनता के चलते दम तोड़ रही है। कभी पचासों गांवों को पेयजल सप्लाई करने वाली पानी टंकी अब मात्र दो किलोमीटर तक ही पानी दे रही है। 
विज्ञापन

तीन दशक पूर्व तत्कालीन प्रदेश में कैबिनेट मंत्री व विधायक धनराज यादव ने सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया था। नेपाल सीमा के मुख्य द्वार तक टंकी से पानी की सप्लाई की जाती थी। हालात यह है कि अब कभी कभार महदेवा कुर्मी चौराहे से मुख्य स्तूप तक पानी की सप्लाई की जाती है। इस संबंध में सहायक अभियंता पटेश्वरी शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें