फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खुनखुन चौराहा से वासा मार्ग जर्जर, लोग झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के खुनखुन चौराहा से वासा चक तक जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है। डेढ़ किलोमीटर सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं, रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क बनवाने के लिए लोगों ने कई बार मांग की लेकिन जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
क्षेत्र के वासाचक निवासी मुनिराम का कहना है कि सड़क के गड्ढे में साइकिल फंस जाती है। भागीरथी का कहना है इस रास्ते पर सोसाइटी है, जहां किसानों को खाद लेने के लिए आना होता है। किसान खाद लेकर गड्ढे में गिर कर चोटिल हो जाते हैं। वासा निवासी कुदरातू जमा का कहना है कि इस मार्ग पर प्राइमरी स्कूल है, जहां छोटे बच्चों का आना जाना होता है। बच्चे जान जोखिम में डालकर आते जाते हैं। कई बार सड़क की मरम्मत के लिए तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण के 15 वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया था। जब से आज तक दोबारा कोई कार्य नहीं हुआ। इस संबंध में पीडब्लूडी बांसी के एई अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया इस मार्ग के मरम्मत का प्रस्ताव बना कर लखनऊ शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें