फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फुटबॉल में एसडीआर टाइटन ने सेंट जेवियर्स स्कूल को हरा खिताब पर किया कब्जा

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय फुटबाल बालक प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। संवा
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्तरीय जूनियर बालक, बालिका प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को फुटबॉल, कबड्डी और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले मुकाबलों में जिले की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली, जिसमें विजेता टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग में एसडीआर टाइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर फुटबॉल बालक वर्ग में 8 टीमों के 128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी के बालक एवं बालिका वर्ग में 8-8 टीमों के कुल 192 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसी तरह हैंडबॉल के बालक व बालिका वर्ग में भी आठ टीमों के 192 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग में एसडीआर टाइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में यूपीएस बूड़ा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब जीता। जबकि जनता इंटर कॉलेज असिधवा को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में पानी संस्थान खुनियाव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और जनता इंटर कॉलेज असिधवा उपविजेता रही। हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने जोश और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जूनियर बालक वर्ग में पानी संस्थान खुनियांव विजेता बना। जबकि बसौनी टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में खेलो इंडिया सिद्धार्थनगर ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और बसौनी उपविजेता रही। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अजय उपाध्याय, आशीष शुक्ल, निशांत पांडेय, विक्की रस्तोगी सहित देवेंद्र पांडेय, विनोद त्रिपाठी, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सोनू गुप्ता, महेश्वरी पाठक, अरविंद गुप्ता, चंद्रभान मौर्य तथा स्टेडियम के प्रशिक्षक, स्टाफ और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें