फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे नगर के अल्ट्रासाउंड केंद्र

Thu, 26 Apr 2018 10:42 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
इस हाल में पड़ी है गंगोलीहाट अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में संचालित अधिकांश अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मानक का पालन नहीं हो रहा। केंद्र बिना रेडियोलॉजिस्ट के ही चल रहे हैं। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को एलआईयू की जांच में यह खुलासा हुआ है। एलआईयू को सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाने को कहा गया है। पहले दिन एलआईयू की टीम ने नगर में संचालित एक दर्जन से अधिक केंद्रों पर पहुंचकर छानबीन की। सिर्फ एक केंद्र को छोड़कर कहीं भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। विभागीय मानक के तहत बिना रेडियोलॉजिस्ट के किसी भी हाल में अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन ही नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 49 अल्ट्रासाउंड सेंटर रजिस्टर्ड हैं। तय मानक पूरा करने के बाद ही इन सेंटरों का पंजीयन कर विभाग ने संचालन की मान्यता दी है। पिछले दिनों लखनऊ से आई टीम ने नगर के सिद्धार्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर और राज डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया था। दोनों ही केंद्रों पर कोई रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं मिला। अन्य कमियां भी पाई गई, जो मानक के विपरीत थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह कार्य लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) को सौंपा गया है। गुरुवार को एलआईयू के सदस्यों ने नगर में संचालित एक दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की। इस दौरान बेलहिया स्थित एमएम हास्पिटल को छोड़कर कहीं भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। तैनात डॉक्टर के नाम की पट्टिका या कोई अन्य सूचना भी अंकित नहीं थी। टीम ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संबंध में एलआईयू के प्रभारी अभिनव श्रीवास्तव का कहना था कि डीएम के निर्देश पर जांच शुरू की गई है। पूरे जिले में जांच के लिए तीन टीमें गठित हैं। पहले दिन नगर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच हुई। सिर्फ एक केंद्र को छोड़कर कहीं भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। जल्द ही इसकी रिपोर्ट कंपाइल कर डीएम को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें