फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की बॉयोमीट्रिक हाजिरी का आदेश बेअसर 

Thu, 26 Apr 2018 10:37 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
हाजिरी लगाता िश्ाशिक्ष्ाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शिक्षकों की बॉयोमीट्रिक हाजिरी का आदेश जिले में हवा-हवाई साबित हो रहा है। शासन के निर्देश के बाद भी जिले के अधिकांश विद्यालयों में बॉयोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। विभागीय जिम्मेदार आदेश का पालन कराने मेें बेबस नजर आ रहे हैं। 
शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता लाने और बिना कारण स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक-कर्मचारियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन ने विद्यालयों में बॉयोमीट्रिक हाजिरी का सिस्टम शुरू करने का निर्देश दिया था। मंशा थी कि शिक्षक समय से स्कूल में उपस्थित होंगे। पठन-पाठन में रुचि लेंगे और शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी। शासन के निर्देश के बाद डीआईओएस स्तर से विद्यालय प्रबंधकों को पत्र जारी कर नए सत्र से बॉयोमीट्रिक हाजिरी मशीन लगाने का निर्देश दिया था। जिले में संचालित 46 सहायता प्राप्त विद्यालयों में अधिकांश ने आदेश का पाल नहीं किया। गुरुवार को इसकी पड़ताल की गई तो सिर्फ सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज और शिवपति इंटर कॉलेज में ही बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम चालू मिला। मुख्यालय पर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी बॉयोमीट्रिक मशीन नहीं लग पाई है। यह हाल जिला मुख्यालय के विद्यालय का है। सत्र शुरू हुए 25 दिन से अधिक समय बीत चुका है, मगर शासन की मंशा का अनुपालन कराने वाले जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। इस संबंध मेें डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्देश दिया जा चुका है। जांच में मशीन नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में लापता मिले थे शिक्षक 
सिद्धार्थनगर। अभी दो दिन पूर्व डीआईओएस के ही निरीक्षण मेें दो विद्यालयों के 15 शिक्षक और कर्मचारी लापता मिले थे। यह तो एक दिन के निरीक्षण की बात है। ऐसे अधिकांश विद्यालय हैं, जहां शिक्षक आते ही नहीं हैं। अगर आते भी है तो हाजिरी लगाने के बाद चले जाते हैं। जबकि बॉयोमीट्रिक व्यवस्था में आने और जाने के दोनों समय हाजिरी लगने से, शिक्षक विद्यालय छोड़कर लापता नहीं रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें