फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत छह जख्मी

Thu, 02 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में घर के सामने पानी गिरने को लेकर गुरुवार की सुबह दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार महिलाओं समेत दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। मौके पहुंचे आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें एक वृद्धा का सिर फटने से हालत गंभीर बताई जा रही है। क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी रामनेवास व राजकुमार के घर की महिलाओं की बीच गुरुवार की सुबह गाली गलौज होने लगा, जो थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

इस मारपीट में अनिता देवी (60) कुसमिला (25) सूर्यमती  (18) व रामनेवास (20) घायल हो गए। इसमें अनिता का सिर व कुसमिला का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के राजकुमार व कल्पा भी घायल हो गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शादाब खान ने बताया कि दोनों पक्षों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें