शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में मतदान का प्रशिक्षण लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डेमो ईवीएम पर मतदान करा कर लोगों को प्रेरित किया।
एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग ने निर्देशित किया है कि डेमो ईवीएम मशीन पर मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया को बताया जाए। प्रशिक्षिण शिविर में आने वाले मतदाताओं को पूरी जानकारी दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में करीब दो सौ मतदाताओं ने मतदान करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।
डेमो मतदान प्रशिक्षण में डा. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, अनवारुल हक, घनश्याम गुप्ता, हितेश सिंह, प्रगति पांडेय, नंदलाल वर्मा, शिवपूजन, फूलचंद, अवधराम, हरिराम, गिरधारी, बाबूलाल, राहुल, सुनील, फकरे आलम आदि ने जानकारी लिया। इस दौरान प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक सुधीर श्रीवास्तव, रामभरत, त्रिलोकीनाथ दूबे, विजय बहादुर, नवीन श्रीवास्तव, सदाकांत शुक्ल, नजीर अहमद मौजूद रहे।