फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बैदौला से गैस एजेंसी तक खाली कराई पटरी

विज्ञापन
डुमरियागंज में अतिक्रमण हटवाते प्रशासन की टीम। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर में सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए दुकानदारों और ठेला संचालकों को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मंदिर चौराहे के पास पार्क के आसपास लगे ठेलों को हटवाया गया। मीट मंडी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने मीट बिक्री के लिए लगाए गए ठेलों को भी हटाया गया। इसके अलावा गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे लगी दुकानों और ठेला संचालकों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। एसडीएम विवेकानंद मिश्र और सीओ बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत के ईओ सचिन कुमार पटेल तथा पुलिसकर्मियों ने प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की।
प्रशासन की टीम ने बैदौला से एसपी गैस एजेंसी तक सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों और सड़क की पटरियों पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य नगर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना और राहगीरों को आवागमन में होने वाली परेशानी से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें