फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाद में तोड़ दिया घर के सामने बना मंदिर

Tue, 03 Mar 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़/चिल्हिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र एकडेगा भावपुर गांव के टोला हतवा में एक शिव मंदिर को ईंट से तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कुछ महिलाएं ईंट से मंदिर के ढांचे और शिवलिंग को तोड़ रही है, इस मामले को लेकर मंदिर बनवाने वाला दिनेश ने थाने में तहरीर देकर करवाई की मांग की है। पुलिस गुज्जन देवी और कांति देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हतवा गांव का निवासी दिनेश ने बताया कि अपने जमीन में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की सहमति से शिवशंकर भगवान का एक छोटा मंदिर पूजा पाठ करने के लिए स्थापना करवाया था।
विज्ञापन

सोमवार को गांव के राम किशोर व रामभवन के घर की दो महिलाएं कुछ जमीनी रंजिश को लेकर ईंट से मंदिर के ढांचे और मंदिर स्थापित शिवलिंग उठा कर फेंक दिया और धमकी देकर गाली दे रहे थे। इस मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालांकि, गांव खबर लिखे जाने तक शांति बनी हुई है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि स्थापित शिव मंदिर तोड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें