फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम, विरोध पर लौटी

विज्ञापन
लोटन ग्राम महदेईया में चल रहे जमीन विवाद की जांच करती राजस्व टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के महदेइया गांव में बुधवार को एक भूमि की पैमाइश कराने के लिए राजस्व टीम मौके पर पहुंची। नपाई शुरू होती, इससे पहले दो पक्ष अपनी-अपनी जमीन बताकर आगे आ गए और विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की स्थिति बन गई। ऐसे में टीम को बिना नपाई किए ही लौट जाना पड़ा।
क्षेत्र के महदेइया गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। स्थानीय निवासी दिवाकर पांडेय का कहना है कि भूमि उनकी है, जबकि दूसरे पक्ष के परशुराम गुप्ता, दर्शन व संतराम का दावा है कि जिस जमीन को विवादित बताकर कब्जा कराया जा रहा है, उसके मालिक वे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार माधुर्य यादव व लोटन कोतवाली की पुलिस न्यायालय के आदेश पर दिवाकर पांडेय के पक्ष में पैमाइश कराकर कब्जा कराने पहुंची, तो महिलाएं व पुरुषों की भीड़ आ गई। वह लोग पैमाइश का विरोध करने लगे और कहा कि अपनी जमीन पर दूसरे को कब्जा नहीं लेने देंगे।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें