फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीम ने 24 बोरी डिटर्जेंट पाउडर सीज े

Sun, 17 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसा चौराहे पर शनिवार को एक दुकान का शटर खुलवा 24 बोरी डिटर्जेंट पाउडर सीज किया गया। यह कार्रवाई दिल्ली के रोहिणी जनपद न्यायालय के आदेश के पर हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान कोर्ट कमिश्नर के साथ आई टीम को दुकान का शटर खुलवाने के लिए दो घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी। डुमरियागंज थाना पुलिस ने शटर खुलवाने के लिए जब कटर मशीन मंगवाई तब जाकर दुकानदार ने शटर खोला। क्षेत्र के परसा चौराहे पर शिवम ट्रेडर्स नाम से किराने की दुकान है। इसके विरुद्ध नामी वाशिंग पाउडर की ओर दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में उसके समान नाम में आंशिक संशोधन कर बेचने की शिकायत की थी। इसपर न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नवीन तायल, कंपनी के प्रतिनिधि नीलेश व अधिवक्ता श्रीजन को माल बरामद करने के साथ ही आदेश दिया। संवादं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें