फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा ः केंद्र बढ़ाने के लिए 88 आपत्तियां

Sat, 16 Nov 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। 14 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति मांगी गई थी। इसमें 88 आपत्ति पड़ी है, जिसमें अधिकांश परीक्षा केंद्र बनाने की है। अब इसकी जांच करके रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद बोर्ड केंद्रों की फाइलन सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय तैयारी चल रही है। परिषद की ओर से 92 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी। पिछले बार 114 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इसबार 92 केंद्र ही प्रस्तावित है। 22 परीक्षा केंद्र कम हो गए। जबकि, परीक्षार्थी 4500 कम हो गए थे। परीक्षा केंद्रों पर 14 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। जिसमें 88 आपत्ति पड़ी है। इसमें सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बनाने के लिए है। इसके अलावा 10 किलोमीटर से अधिक दूर केंद्र भेजा गया, जिसे नजदीक करने की मांग की है
इसके अलावा कुछ केंद्र पर असुविधा और गलत बना देने की शिकायत हुई। अब आपत्ति की जांच की जाएगी। इसके बाद बोर्ड की ओर फाइनल सूची जारी की जाएगी। कुछ विद्यालय संचालकों का कहना है कि अगर परीक्षा केंद्र बढ़ाए नहीं गए तो बहुत परेशानी होगी। क्योंकि ओवरलोड संख्या हो जाएगी। यह इसलिए कि इस बार 4560 बच्चे बढ़ गए हैं। ऐसे में 114 के बजाय इस वर्ष 122 केंद्र कम से कम बनना चाहिए था। जबकि,22 केंद्र कम कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें