फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य के हस्तक्षेप से महनगा पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य के हस्तक्षेप पर पहुंची टीम
विज्ञापन

संक्रमित परिवारों की हुई कोरोना जांच, सोमवार को लगेंगे टीके
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्व डीजीपी और भाजपा से राज्यसभा सदस्य बृजलाल की पहल पर मुख्यालय से सटे विस्तारित क्षेत्र परसाशाह आलम के महनगा में स्वास्थ्य टीम पहुंची। संदिग्ध की कोरोना जांच की और दवा किट वितरित किया। सोमवार से गांव में टीका लगवाने का अभियान भी शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कोरोना संक्रमण काल में किसी भी दिक्कत और परेशानी आने पर जनपदवासियों से जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए थे। रविवार को महनगा निवासी राजेश श्रीवास्तव ने गांव में 10 लोगों के संक्रमित होने के बाद भी अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम के नहीं पहुंचने की जानकारी दी। बृजलाल ने डीएम, सीएमओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। लिहाजा एक घंटे में ही पीएचसी नौगढ़ की स्वास्थ्य टीम पहुंची। जहां राजेश के घर में ही दो लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें मेडिसिन किट दिया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि गांव में 45 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का अभियान सोमवार से तेज हो जाएगा। सांसद बृजलाल ने सभी से टीका लगवाने की अपेक्षा की है। परसाशाह आलम निवासी, ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिला संरक्षक श्याम नारायण मौर्य एडवोकेट ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने पर उच्चाधिकारियों के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें