फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: त्योहार की मिठास में मिलावट का जहर...बेकरी के उत्पाद सुरक्षित नहीं

Tue, 03 Mar 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली से ठीक पहले जिले के बाजारों में बिक रहे सस्ते केक और बेकरी उत्पादों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पड़ोसी जिले बस्ती में केक खाने से 18 वर्षीय किशोर की मौत से खतरा और गंभीर हो गया है। यहां भी खतरे कम नहीं हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की 2025 में जनवरी से दिसंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में बेकरी उत्पादों के 60 नमूने जांच के लिए लिए गए थे। इनमें से नौ नमूने असुरक्षित पाए गए। विभाग ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए 1.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
नौगढ़, बांसी और इटवा समेत कई बाजारों में बिना मानक और लाइसेंस के खुलेआम केक की बिक्री की जा रही है, जिससे अभिभावकों में डर और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

बस्ती में राजा ब्रांड केक खाने से किशोर की मौत की घटना के बाद सिद्धार्थनगर में भी लोग सतर्क हो गए हैं। बाजार में खरीदारी करने आए अभिभावकों का कहना है कि अब बच्चों के लिए खाद्य उत्पाद खरीदते समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन से बाजारों में सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है। नौगढ़ के मुख्य बाजार, बांसी के तेतरी बाजार और इटवा कस्बे में अस्थायी स्टॉलों पर पांच से 20 रुपेय तक के छोटे पैकेट वाले केक खुलेआम बिक रहे हैं। इन उत्पादों के पैकेट पर कोई स्पष्ट निर्माण तिथि या खाद्य सुरक्षा लाइसेंस का उल्लेख नहीं है, जिससे इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें