फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाद पर सफाई कर्मी पहुंचे थाने, किया समझौता

Tue, 14 Mar 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विवाद के बाद सदर थाने में शिकायत करने पहुंचे सफाई कर्मी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद में तैनात एक सफाई कर्मचारी से सोमवार को एक मोहल्ले में सफाई को लेकर एक व्यक्ति से विवाद हो गया। दोपहर में सभी सफाई कर्मचारी सदर थाने में पहुंच गए। यहां कुछ देर कार्रवाई की मांग चली। इसके बाद आपस में सुलह कर लिए।
विज्ञापन

नगर पालिका ओर से रखे गए सफाईकर्मी सुबह और शाम को शहर में सफाई करते हैं। बताया जा रहा है कि सुबह उसका रोड पर सफाई करते समय एक सफाई कर्मी से किसी का विवाद हो गया। उसे दूसरे पक्ष ने पीट दिया। दोपहर में उसने अन्य सफाई कर्मचारियों को जानकारी दी तो वे कार्रवाई के लिए सदर थाने पहुंच गए। यहां कुछ देर चली वार्ता के बाद दोनों ने समझौता कर लिया। इसके बाद कर्मचारी लौट गए। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की शिकायत लेकर सफाई कर्मचारी थाने पर आए थे। कुछ देर बाद बात करके दोनों ने सुलह कर लिया। अगर कहते तो कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें