फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात करोड़ के स्वीमिंग पूल में भ्रष्टाचार की दरार

Mon, 13 Mar 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच साल पहले बने स्वीमिंग पूल में भ्रष्टाचार की दरार बन गई है। इससे पूल में पानी भरकर तैराकी करना संभव नहीं है। बिना इस्तेमाल के ही यह बेकार हो गया।जूनियर व सीनियर स्तर के खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में अगस्त 2017 में 592.55 लाख रुपये की लागत एक स्वीमिंग पूल बनाया गया। इसमें एक पूल ओलंपिक के मानक के अनुसार बनाया गया, जबकि दूसरा पूल छोटे बच्चों को सिखाने के लिए छोटा बनाया गया है। इसमें बड़े स्वीमिंग पूल की सतह और दीवारों से टाइल्स उखड़ गई है। इस कारण इसमें पानी भरने पर रिसाव होता है। हालांकि, छोटे पूल में बच्चों की तैराकी कराई जाती है।
स्वीमिंग पूल में फिल्टर प्लांट और उसकी पाइप लाइन में खराबी बताई जा रही है। यहीं कारण है कि पिछले साल छोटे पूल के पानी की सफाई भी जुगाड़ के सहारे की जा रही थी। खेल विभाग के अधिकारी दो साल से पत्राचार करके कार्यदायी संस्था के माध्यम से खराब हुए कार्यों की मरम्मत कराने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है, जबकि पुल खराब होने के कारण तैराकी का अभ्यास नहीं हो पा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री तैराकी के प्रशिक्षक भी हैं, जबकि तैराकी खेल के अंतर्गत जीवन रक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी कार्यरत हैं, जिनकी देख-रेख में तैराकी का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


तैराकी की हैं संभावनाएं
गर्मी के मौसम में एक अप्रैल से तैराकी का प्रशिक्षण शुरू होता है। जिले में तैराकी के प्रशिक्षक हैं, जबकि बाढ़ क्षेत्र होने के कारण तैराकी में खिलाड़ियों को अधिक सफल होने की संभावना है, लेकिन स्वीमिंग पूल बनने के पांच साल बाद भी जूनियर व सीनियर स्तर के खिलाड़ियों को तैराकी का अभ्यास करने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
वर्जन
ओलंपिक के मानक के अनुसार बने स्वीमिंग पूल की टाइल्स उखड़ने सहित अन्य खामियों के मामले में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को जानकारी दी गई है। प्रशासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। संभावना है कि एक अप्रैल से दोनों स्वीमिंग पूल में तैराकी का अभ्यास शुरू हो जाएगा। -आशुतोष अग्निहोत्री, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें