लोटन। ककरहवा बाॅर्डर से एक संदिग्ध कार को निकलने के बारे में सूचना मिलने पर मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और एसओजी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध कार का पीछा कर पकड़े गए कार सवारों को वाहन सहित छोड़ दिया।
लोटन कोतवाली क्षेत्र स्थित चौधरी फिलिंग स्टेशन के पास थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र कुमार सिंह व एसओजी संदिग्ध कार का पीछा कर रहे थे लेकिन कार चालक रुक नहीं रहा था। इसकी सूचना थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा मिली। सूचना पर लोटन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार को रुकवा कर कब्जे में ले लिया। मोहाना थानाध्यक्ष और लोटन थानाध्यक्ष और एसओजी प्रभारी संतोष सिंह ने संदिग्ध अर्टिगा कार को कब्जे में ले लिया और कोतवाली लोटन पर लाकर जांच में जुटी हुई है। तलाशी में बोरे में भरा कुछ संदिग्ध और अवैध सामान बता रही थी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने पूछने पर बताया कि कार में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। इस लिए पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। संवाद