फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सूरज के तल्ख हुए तेवर, रबी फसलों की पैदावार प्रभावित

Tue, 17 Feb 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शीतलहर का दौर खत्म होते ही सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। इससे गेहूं की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। गेहूं और जौ की फसल के लिए अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों से यही समस्या उत्पन्न हो रही है, इसलिए इस वर्ष विशेष सतर्कता और जागरूकता जरूरी है। पिछले तीन दिन से तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम में तेजी से हुए बदलाव से किसानों को गेहूं की पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 120 से 135 दिन में पकने वाली गेहूं की प्रजातियों में 20 से 30 फीसदी तक पैदावार घट सकती है। जिले में रबी सीजन में 1.71 लाख हेक्टेयर में फसलों की बोवाई की गई है। इनमें से 1.41 लाख हेक्टेयर गेहूं की फसल बोई गई है। किसान नागेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने इस माह में पिछले कई सालों में इतना गर्म मौसम नहीं देखा है। दिन का तापमान अधिकतम 25 से 27 डिग्री तक पहुंच रहा है, जो गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें