इटवा। स्थानीय कस्बा स्थित एक कॉम्लेक्स में शनिवार को बसपा का कैडर कैंप आयोजित हुआ। इसमें 28 अगस्त को आजमगढ़ में होने वाली महारैली के सफलता की रुपरेखा बनाई गई। महारैली में जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता करते हुए जोनल कोऑर्डिनेटर राममिलन भारती ने कहा कि 28 अगस्त को आजमगढ़ में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की अध्यक्षता में होने वाली महारैली ऐतिहासिक होगी। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से तैयारी में लग जाएं। इटवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हाजी अरशद खुर्शीद ने कहा कि बसपा ने हमेशा सर्व समाज को लेकर चलने का काम किया है। पार्टी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से अगामी चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकेत स्पष्ट है।
उन्होंने कहा कि पूर्व के बसपा की सरकार में सावित्री बाई फूले योजना, महामाया बालिका योजना, सफाई कर्मी की भर्ती, कांशीराम शहरी आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता सीधे लाभान्वित हुई है। सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा जनता को गुमराह कर रही है। सपा मुखिया चुनाव के दौरान जनता के बीच बड़े-बड़े वादे करते है मगर चुनाव खत्म होते ही सब कुछ भूल जाते हैं। प्रदेश सरकार में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकीं है।
ऐसे सरकार से हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। जनता को गुमराह कर रही सपा को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। इसका जबाब आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। रामयज्ञ गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी व संगठन के रीढ़ होते हैं। उनके बलबूते पर सफलता पाई जा सकती है।
इस दौरान असलम खुर्शीद, रामचंद्र शुक्ल, राजू गौतम, पेशकार पासवान, रामयज्ञ गौतम, राम प्रताप मिश्र, सुरेंद्र चौधरी, सिराज अहमद, तिलकराम यादव, रतन सागर, राम बहोर कन्नौजिया, बाबूलाल, जयकिशोर गौतम, डॉ.राधेश्याम, संजीत कुमार श्रीवास्तव, नफीस अहमद, राम मिलन बौद्ध, जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे।