फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने चुनाव अधिकारी का पुतला जलाया

Sun, 20 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी शर्फुद्दीन का पर्चा खारिज होने के बाद रविवार को छात्रों ने सिद्धार्थ तिराहे पर चुनाव अधिकारी का पुतला फूंका। कालेज प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रनेता शर्फुद्दीन ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन ने पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर पर्चा को खारिज किया है। इसमें चुनाव अधिकारी की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। ऐसे में कालेज व जिला प्रशासन को चाहिए कि चुनाव की प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से आचार संहिता को लागू करने के बाद निष्पक्ष ढंग से चुनाव को संपन्न कराए। इस दौरान रवि कुमार पांडेय, अबरार हुसैन, मोहम्मद कैफ, नदीप, सलमान, वसीम अंसारी, मंदीप, तौसीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें