फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज देने से बचने के लिए दी फर्जी लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज देने से बचने के लिए गढ़ी लूट की कहानी
विज्ञापन

शोहरतगढ़ पुलिस की पूछताछ में सामने आया सच
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाने की पुलिस उस वक्त परेशान हो गई जब उसे एक व्यक्ति ने लूट की मौखिक सूचना दी। संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और बताया कि कर्ज से परेशान हो गया था। इसलिए उसने लूट की कहानी बना दी। माफीनामा के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के लोहियानगर बढ़नी निवासी मोहम्मद अजहर ने शोहरतगढ़ पुलिस को लूट की मौखिक सूचना दी गई। पुलिस और स्वाट टीम ने मामले की पड़ताल शुरू की तो संदेह हुआ। इसके बाद वादी से पूछताछ व घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में मोहम्मद अजहर ने बताया कि कोई लूट की घटना नहीं हुई है। बल्कि उसने कुछ लोगों से 292000 रुपये जमीन विक्रय के लिए लिया था। जिसकी आज रजिस्ट्री होनी थी। मगर उसने उक्त जमीन पूर्व में ही बेच दी थी। उसके पास लौटाने के लिए रुपये नहीं थे, जिससे वह परेशान हो गया था। ऐसी परिस्थिति में लूट की झूठी सूचना दी था। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ में लूट की सूचना फर्जी पाई गई। माफीनामा देने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें