फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम विवाह का प्रसंग केवल एक विवाह नहीं, बल्कि आदर्शों की स्थापना का संदेश

Thu, 12 Mar 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के चौखड़ा गांव में चल रहे विष्णु महायज्ञ व संगीतमयी राम कथा के पांचवें दिन मंगलवार की रात कथाव्यास बलराम दास ने राम विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान राम की जनकपुरी में आयोजित राम-सीता विवाह का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे। कथाव्यास ने बताया कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, त्याग और धर्म का प्रतीक है।
राम विवाह का प्रसंग केवल एक विवाह नहीं, बल्कि धर्म और आदर्शों की स्थापना का संदेश देता है। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और संगीतमयी प्रस्तुति से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें