फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रभु श्रीराम की बाल लीला और विवाह की कथा सुनाई

Fri, 03 Apr 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्हिया। क्षेत्र के गौरा बाजार में चल रही संगीतमयी रामकथा के पांचवें दिन बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अलीदापुर स्थित गौरा बाजार चौराहे पर आयोजित सात दिवसीय कथा में कथावाचक आचार्य संतोष शुक्ल ने प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं से लेकर राम-विवाह तक के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन

कथा की शुरुआत में आचार्य संतोष शुक्ल ने भगवान राम के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का मनोहारी चित्रण किया।
उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम ने अपनी लीलाओं से माता-पिता और अयोध्यावासियों को आनंदित किया। साथ ही यह भी कहा कि जब भगवान मनुष्य रूप में अवतरित होते हैं तो अपनी लीलाओं के माध्यम से समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
इसके बाद राम-विवाह और धनुष यज्ञ का प्रसंग शुरू होते ही पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा। कथावाचक ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुर पहुंचे, जहां प्रभु श्रीराम ने शिव धनुष भंग कर अधर्म का नाश किया। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद और माता सीता स्वयंवर का वर्णन कर विवाह प्रसंग को जीवंत कर दिया। कथा के दौरान मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए और पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें