फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान की रिहाई की मांग कर सपाइयों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खान की रिहाई की मांग कर सपाइयों ने दिया धरना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान की रिहाई की मांग करते हुए सपा नेता कमाल अहमद खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दीपक मीणा को सौंपा।
ज्ञापन में कमाल अहमद खान ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को पूरी तरीके से स्वस्थ न होने के बावजूद जेल में वापस भेज दिया। इस कोरोना काल में भाजपा सरकार की ओर से ऐसा कार्य करना यह दर्शाता है कि यह बदले की राजनीति कर रही है। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आजम खान को रिहा नहीं किया गया तो सभी समाजवादी कार्यकर्ता एकजुट होकर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन कुमार, राजेश यादव, प्रदीप कुमार, रामा कुमार, शत्रुघ्न शुक्ल ऊर्फ भोलेनाथ, अशोक पांडेय, शिवकुमार, विशाल मिश्रा, संतोष गुप्ता जफर, रमजान अली ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शहीद खान प्रधान, अब्दुल वाहिद, तौहिद खान, रहमान, मैसर अली, रियाजुद्दीन, मारूफ, काजू नईम प्रधान रसूलपुर, जुबेर अहमद, सफीक, कलाम, हजरत, जमाल, अली जान, मजहार, रहमान, अतिकुरर्हमान, सुनील, गोपाल पांडेय, शफुद्दीन, मो. रफीक, मंजूर खान, बाबू भाई, पप्पू, विशाल दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें