फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

160 शीशी नेपाली शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
160 शीशी नेपाली शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों और चौकी खुनुवां की पुलिस ने सोमवार को सीमा पार करते हुए दो महिलाओं को पकड़ा। दोनों महिलाओं के कब्जे से 160 शीशी नेपाली शराब बरामद की। पूछताछ करने के बाद दोनाें का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी और चौकी खुनुवां की पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार को सीमा पर स्थित पिलर संख्या 54 के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान दो महिला संदिग्ध सीमा पार करते हुए दिखी। जवानों ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान उनके कब्जे से 160 शीशी नेपाली शराब बरामद की। पूछताछ उन्होंने अपनी पहचान सरिता पत्नी महेंद्र निवासी गड़ाकुल थाना शोहरतगढ़ बताई और उर्मिला पत्नी सुभाष निवासी नीबी दोहनी थाना शोहरतगढ़ बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें