फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटे ने खेत को रखा रेहन, पिता नेे लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
बांसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम डाॅ. राजा गणपति आर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। साहब छोटे बेटे ने खेत बिना मेरी जानकारी के रेहन रख दिया है। जबकि हम चलने में असमर्थ है। यही खेत जीविकोपार्जन का सहारा था। यह फरियाद संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डाॅ. राजा गणपति आर. के सामने पेश किया बांसी कोतवाली क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव निवासी चूल्हई पुत्र बितानू ने।
उन्होंने कहा कि इसके पहले भी उन्होंने शिकायत किया था लेकिन जांच अधिकारी ने उनके बिना जानकारी के छोटे बेटे से मिलकर रिपोर्ट लगा दिया है। चूल्हई ने न्याय करने और खेत मुक्त कराने की मांग किया है। कस्बे के इंद्रानगर वार्ड निवासी अमरुद्दीन खान पुत्र किताबुल्लाह ने कहा कि उसके घर को जोड़ने वाली सड़क को कुछ दूर बनाकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क में जलभराव हो गया है, और आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग की। इसके बाद संपूर्ण समाधान दिवस में 79 लोगों ने डीएम से फरियाद की, जिसमें 13 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। डीएम ने संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाए। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जायेगा तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम शशांक शेखर राय, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीआईओएस अरुण कुमार, बीएस शैलेष कुमार, डीएओ मो. मुजम्मिल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, पवन कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, महिपाल सिंह, पीयूष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें