फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार ससुर-बहू गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। इटवा मार्ग पर सहजी बेलबनवा के पास शनिवार की दोपहर में बाइक और एक मालवाहक वाहन से टक्कर होने से बाइक सवार ससुर-बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से 50 शैय्या के संयुक्त चिकित्सालय बांसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इटवा थाना क्षेत्र के सेहरी सिंघवा निवासी दयाराम विश्वकर्मा (50) पुत्र झिनकू बहू कलावती पत्नी राजाराम को बाइक से इलाज के लिए नौगढ़ ले गए थे। साथ में बेटी सुधा विश्वकर्मा पुत्री दयाराम विश्वकर्मा भी थी। लौटते समय सहजी बेलबनवा के पास एक वाहन से टक्कर हो गई, जिससे दयाराम विश्वकर्मा और कलावती गंभीर रूप से घायल हो गए और बेटी सुधा बच गई। हादसे के बाद लोगों ने फोन कर एंबुलेंस बुलवाई, जिससे घायलों को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें