इटवा। डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की दो इकाईयों स्वामी विवेकानंद इकाई व डाॅ. राम मनोहर लोहिया इकाई के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पौधरोपण, पौध संरक्षण, स्वच्छता अभियान व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के चलते स्थिति बहुत ही विकराल होती जा रही है। इस असंतुलन को शीघ्र दूर करने की आवश्यकता है। इसके लिए पौधरोपण करना व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने की बहुत ही आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद स्वयंसेवकों व सेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर व माता प्रसाद जायसवाल इंटर काॅलेज परिसर में साफ-सफाई की और बच्चों को साफ सफाई व पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अष्टभुजा पांडेय, डाॅ. पवन कुमार पांडेय, डाॅ. संतोष कुमार पांडेय, डाॅ. नुरूल हसन, अंबिकेश्वर त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र आदि मौजूद रहे।