फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गाड़ियाें की ‘धांय-धांय’ पर सीज का ‘साइलेंसर’

Thu, 23 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/महराजगंज। मॉडिफाइड साइलेंसर अब शौक नहीं, सड़क पर चलता खतरा हैं। हाईकोर्ट की सख्ती साफ कर चुकी है कि अब शोर मचाने वालों के साथ-साथ उसे बढ़ावा देने वालों पर भी सीधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दुकानदार और वाहन मालिक दोनों अब सीधे कार्रवाई के दायरे में हैं। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर, सायरन और बहु-स्वर वाले हॉर्न से लैस वाहनों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस और परिवहन विभाग सख्त हो गए हैं।
अब नियम तोड़ने पर सिर्फ चालान नहीं बल्कि वाहन सीज, रजिस्ट्रेशन निलंबन और उपकरण जब्ती तक की कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। एक अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अब सिर्फ चालान नहीं होगा, मौके पर कार्रवाई होगी। मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर गाड़ी सीज और आरसी सस्पेंड तक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मॉडिफाइड साइलेंसर का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। खासकर शाम के समय शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों में तेज आवाज के साथ दौड़ती बाइकें आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।
पटाखे जैसी आवाज अचानक सुनकर राहगीर और अन्य वाहन चालक घबरा जाते हैं, जिससे कई बार संतुलन बिगड़ने की नौबत आ जाती है। ग्राउंड पर असर साफ दिख रहा है। जिला अस्पताल के पास तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि हर कुछ मिनट में तेज आवाज आती है, मरीज चौंक जाते हैं। कई बुजुर्ग डर जाते हैं, यह माहौल इलाज के लिए ठीक नहीं है।
वहीं, शहर के एक शिक्षक ने कहा कि स्कूल के पास से जब ये बाइक गुजरती हैं तो बच्चों का ध्यान तुरंत भटक जाता है। पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तेज आवाज से घबराकर कई बार दोपहिया सवारों का संतुलन बिगड़ता है। हाल के दिनों में ऐसे छोटे-छोटे हादसों की घटनाएं सामने आई हैं हालांकि अधिकतर मामलों में औपचारिक शिकायत नहीं हो पाती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें