फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा लाख दीपों से जगमगाएगा मां वटवासिनी का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज/शाहपुर। शारदीय नवरात्र की पंचमी पर 15 अक्तूबर को शक्तिपीठ सर्किट से जुड़े ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां वटवासिनी गालापुर महाकाली मंदिर में भव्य दीपोत्सव और देवी जागरण का आयोजन होगा। धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में मंदिर परिसर में सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को धर्म रक्षा मंच के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
आयोजकों के अनुसार प्रसिद्ध भजन गायक धर्मेंद्र पंडित अपनी टीम के साथ देवी जागरण प्रस्तुत करेंगे। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी भव्य देवी जागरण, फलाहार और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्र, पंडित विनोद मिश्र, लवकुश ओझा, रमेश लाल श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, अंकित श्रीवास्तव, लालजी शुक्ला, गणेश विश्वकर्मा, शत्रुहन सोनी और नवल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें