फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रोपे गए हजारों पौधे

Tue, 12 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मंडी समिति में पौधरोपण करते सचिव आैर अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के दूसरे दिन भी पौधरोपण का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को डुमरियागंज और भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांव में पौधे रोपे गए। पौधरोपण में जहां जनप्रतिनिधि व चिकित्सकों ने रूचि दिखाई वहीं स्कूली बच्चों व सामाजिक संस्थाओं ने भी बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

मंगलवार को भनवापुर पीएचसी प्रभारी डॉ.शैलेंद्रमणि ओझा ने अस्पताल परिसर में आम व पीपल का पौधा लगाया। बनगवां स्थित खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल फैयाज अहमद ने स्कूली छात्रों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।
इसी क्रम में मन्नीजोत जनकल्याण समिति के सदस्यों ने कुनगाई गांव में बैठक कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। बैठक के बाद मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने समिति के प्रबंधक सच्चिदानंद मिश्रा व अन्य पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने गांव में बंधे के किनारे पौधरोपण करवाया। इस दौरान तालिब जाफरी, कन्हैया लाल यादव, इमरान रिजवी, डॉ.एसएस चौधरी, इरफान अहमद, लवकुश हिंदुस्तानी, शादाब, कुलदीप ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटवा। कस्बा स्थित यशोदा देवी पांडेय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता पांडेय की अध्यक्षता में बच्चों ने ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत विद्यालय परिसर सहित क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव में पौधरोपण कर प्रर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं व अन्य स्टाफ ने विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर क्षेत्र के ग्राम परसा, सहदेइया, पतिला, विशुनपुर सैनी, राजपुर डिहवा, सरपोका आदि गांवों का भ्रमण कर सरकारी जमीनों पर अमरुद, आम, जामुन, लिप्टस व सागौन सहित कई प्रजाति के पौधे रोपे।
प्रधानाचार्य सुनीता पांडेय ने कहा कि पेड़-पौधे धरती के श्रृंगार हैं, जो धरा पर रहने वाले जीव-जंतुओं के लिये लाभदायक है। उन्होंने बताया कि विना वृक्ष के धरती पर जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर राधेश्यम दुबे, पूनम मिश्रा, सर्वेश पांडेय, राम अवतार जायसवाल, मंजू, पूनम मिश्रा, भोला, राजेश कुमार पांडेय, निर्मोही आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की योजना ग्रीन यूपी क्लीन यूपी अभियान के तहतह सोमवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से नवीन मंडी स्थल के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान कुल 100 वृक्ष रोपे गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बुद्धेश जायसवाल ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से पूरा प्रदेश हरा-भरा हो जाएगा। वृक्ष हमें अनेकों रूप में लाभ पहुंचाते हैं।
बढ़ती जनसंख्या की दृष्टिकोण से वृक्षों की संख्या घट रही है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। मंडी समिति के सचिव विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ-साथ इसकी देखभाल करना भी जरूरी है। वृक्षों से हमें शुद्ध हवा के साथ छाया भी मिलती है। इस दौरान आनंद सिंह, अजीत कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद, विष्णु कुमार मिश्र, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें