फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज बर्बाद हो रहा जीवन

Tue, 12 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा में टोटी न लगने से गिर रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटवा। सरकार जल संरक्षण पर लाखों रुपये खर्च कर पानी बचाने का प्रयास कर रही है। जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को आयाम दिया जा रहा है, मगर जिम्मेदारों का ध्यान पानी की बर्बादी रोकने की तरफ नहीं पड़ रहा। क्षेत्र के ग्राम बंदुआरी में लगे पानी की टंकी के आस-पास कई नलों से टोटी के अभाव में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। 
विज्ञापन

इटवा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंदुआरी में करीब एक दशक पूर्व स्वजल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराने के साथ ही जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाया गया था। कई स्थानों पर स्टैंड पोस्ट बनाए, लेकिन टोटी नहीं लगाई गई।
नतीजा यह कि पानी की आपूर्ति शुरू होने पर यहां पानी अपने आप गिरने लगता है। बावजूद जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। इसी क्रम में इटवा कस्बा व तहसील परिसर के मुख्य गेट के पास भी टोटी के अभाव में पानी गिरता रहता है। स्थानीय में प्रमोद गुप्ता, विजयपाल, मनोहर आदि ने तहसील प्रशासन से जनहित में टोटी लगवाने व देख-रेख कराने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी इटवा जुबेर बेग ने कहा कि जल्द स्थानों को चिह्नित कर विभाग के जेई को टोटी लगाने के लिये निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें