संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव में शनिवार को आयोजित भंडारा में प्रसाद खाने गए 27 वर्षीय युवक पिंटू पुरी का दूसरे दिन सोमवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम के आने का इंतजार है।
सोमवार को सुबह भवानीगंज पुलिस को गुमशुदा पिंटू पुरी के भाई ने फेसबुक पर प्रसारित वीडियो को भेजकर शाहपुर व इटवा में शराब के नशे में घूमते बताया, जिसके बाद पुलिस गुमशुदा की तलाश बंद कर दी, मगर बाद में परिजनों ने वायरल वीडियो को फर्जी बताया, जिसके बाद पुलिस फिर से हरकत में आ गई।
क्षेत्र के देईपार गांव में शनिवार की शाम श्रीराम कथा के समापन अवसर पर भंडारा आयोजित किया गया था। गांव निवासी पिंटू पुरी (27) भंडारा में प्रसाद खाने गया था, जो रविवार को सुबह तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने पिंटू पुरी का तलाश करने लगे इसी दौरान गांव के पोखरा के पास उसका चप्पल देख उसमें डूबने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी।
रविवार को स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से भवानीगंज पुलिस ने शव को तलाशने लगे मगर देर शाम तक शव नहीं मिलने पर सोमवार को एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी,इसी बीच सोमवार को सुबह फेसबुक पर एक व्यक्ति की शराब के नसे में धुत्त युवक का वीडियो प्रसारित होने लगा जिसे देख परिजन वीडियो को भवानीगंज पुलिस को भेज कर पिंटू पुरी के होने की बात कही। परिजनों के सूचना पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मना कर दिया।
परिजनों के द्वारा शाहपुर में घूम रहे शराबी को देखने के बाद उस युवक को पिंटू पूरी नहीं होने की बात कही गई, जिसपर स्थानीय गोताखोरों के मदद से सोमवार देर शाम तक शव की तलाश की गई।
ल