फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप खिली, पर गलन से नहीं मिली राहत, पछुआ ने कंपकपाया

विज्ञापन
शहर के लुम्बिनी मार्ग पर सुबह छाया रहा धुंध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को सोमवार को थोड़ी राहत मिली, हालांकि दोपहर तक चली पछुआ धूप में भी लोगों को गलन का अहसास कराती रही, लेकिन उसके बाद हवा की रफ्तार कम होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी घना कोहरा छाएगा, लेकिन धूप खिलने से गलन से राहत मिलेगी।
सोमवार की सुबह में कोहरा छाने से दृश्यता घट कर 50 मीटर र आ गई, इससे लोगों को वाहन चलाते समय अधिक सावधानी बरतनी पड़ी, लेकिन करीब आठ बजे से कोहरा कम होने लगा, लेकिन लगभग 10 से 12 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास कराती रही। करीब 10 बजे सूर्य दिखाई दिया, जिससे लोगों में राहत की उम्मीद जगी, लेकिन पछुआ की रफ्तार कम नहीं होने से गलन बरकरार रही।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:00 बजे हवा की रफ्तार कम होकर चार से पांच किमी पर आ गई, इससे लोगों को धूप का अहसास होने लगा। जो कई दिनों से पड़ रही गलन से लोगों को राहत मिली। गलन कम होने से पार्क में लोगों की भीड़ बढ़ गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि विद्यालयों में अवकाश नहीं था, लेकिन छुट्टी के समय धूप का असर बच्चों पर खुशी के रूप में झलक रहा था।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी दिन में धूप खिलने की संभावना है, इससे सुबह-शाम का कोहरा और भी घना हो जाएगा, जिससे दृश्यता कम होगी, लेकिन पछुआ की रफ्तार कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें