फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बर्डपुर सब्जी मंडी के बरामदे की छत गिरी, बड़ा हादसा टला

Mon, 02 Mar 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु नगर पंचायत के बर्डपुर कस्बे में स्थित रामलीला मैदान की सब्जी मंडी में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। करीब 12 वर्ष पूर्व निर्मित 10 दुकानों के बरामदे की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ दुकानों का उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा था। बरामदे की छत गिरने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, डीजे संचालकों के जनरेटर और अन्य सामान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराने निर्माण की वजह से बरामदे की छत कमजोर हो गई थी, लेकिन देर रात गिरने से बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें