इटवा ब्लाक पर हौसला पोषण मिश्ान के कार्यक्रम को संबोधित करते विधान सभा अध्यक्ष माता प्राद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को इटवा में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय रहे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना की महत्ता बताते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारियों से इसके कुशल संचालित करने व महिलाओं से इस योजना का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषित नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को फल, दूध, घी सहित अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ वितरण कर उन्हें योजना का लाभ पहुंचाएं। जिससे कुपोषण का नामोनिशान दिखाई न पड़े।
इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि कई बार गर्भवती महिलाएं अपने खानपान पर ध्यान नही दे पाती है। जिससे कमजोर होने के साथ बीमार भी होने का खतरा बना रहता है। सीएचसी इटवा के अधीक्षक डा. बीके बैद्य ने कहा कि महिलाएं अपना व बच्चों का ख्याल रखने में कोताही न बरतें। कोई भी समस्या होने पर गांव में आशा कार्यकर्ता, एएनएम के अलावा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल पर तुरंत संपर्क करें।
कई बार देखरेख व खानपान के आभाव में महिलाओं को प्रसव के दौरान अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम का संचालन सीडीपीओ मिठवल प्रियंका वर्मा ने किया। इस दौरान डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीडीओ इटवा अशोक कुमार, सीडीपीओ इटवा मंजूलता गौतम, लिपिक दिवाकर सहानी, सीडीपीओ भनवापुर राजेश यादव, एडीओ पंचायत इटवा सभयराज यादव, जाबेद हशन व क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एनएनएम, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।