फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी मित्रों का कलेक्ट्रेट में धरना

Fri, 19 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पंजाब नेशनल बैंक मित्र संघ ने बैंक द्वारा लगाए गए अतिरिक्त चार्ज के नियम से आहत होकर और मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

संघ के संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बनाए गए मित्रों का शोषण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बैंक मित्रों की नियुक्ति की गई थी। जिनके द्वारा बनाए गए प्रत्येक बैंक मित्रों को पांच हजार रुपये मानदेय के रूप में दिया जाना था। बैंक द्वारा फरवरी 2016 के सर्कुलर के तहत 1500 रुपये की कटौती कर दी गई। बैंक के आदेशानुसार बैंक मित्रों द्वारा खोले गए खाते से लेनदेन करने पर ग्राहकों से 0.60 प्रतिशत एफआईसी चार्ज के रूप में कटौती करने से लोगों ने क्षुब्द होकर बैंक पर आना बंद कर दिया है।
जबकि अन्य किसी बैंक ने ऐसा आदेश जारी नहीं किया है। समस्याओं का निदान जल्द कराई जाए। आशीष पाठक ने कहा कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान चंदन गिरि, बुद्धि सागर त्रिपाठी, अंकित कुमार, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र कुमार, रितेश कुमार जायसवाल, धु्रवराज यादव और विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें