फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस की तत्परता से बची नदी में छलांग लगाने वाले की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक ने राप्ती में छलांग लगा दी। उसे देख फायर सर्विस का एक जवान नदी में कूद गया और उसे बचा लिया। लोग जवान की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

राप्ती में सोमवार की शाम एक युवक ने छलांग लगा दी, जिसे देख वहां मौजूद फायर सर्विस के जवान अरविंद कुमार, नंद कुमार ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। उन्होंने डूबते युवक को बचा लिया। इसके बाद टेंपो में लादकर पीएचसी बांसी ले आए। वहां पहुंचने के बाद युवक ने बताया कि उसका नाम सुमित कुमार है। जो नौगढ़ सिद्धार्थनगर का निवासी है। नदी में छलांग लगाने के पीछे क्या कारण था। लोग पूछते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें