फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से रखेंगे जुलूस पर नजर

Thu, 25 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुहर्रम में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तीसरी आंख और ड्रोन की नजर रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील श्रेणी वाले इलाके में निकाले जाने वाले जुलूस में जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मी वीडियो भी बनाएंगे। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसी फुटेज के जरिए ट्रेस करके पुलिस बाद में कार्रवाई करेगी।
इसमें शोहरतगढ़, इटवा, बढ़नी, डुमरियागंज, बांसी तहसील मुख्यालय पर बड़ा जुलूस निकलता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और कई घंटे तक यह जुलूस रहता है। वहीं, मिश्रित आबादी में कुछ स्थानों पर विवाद की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से अलर्ट है। जहां पर तहसील मुख्यालयों में सीओ को सुरक्षा की कमान दी गई है। वहीं, सभी थानों की दो हजार से अधिक पुलिस फोर्स, सभी थानाध्यक्ष, हर थाने पर दो क्यूआरटी, सभी डायल-112 की टीम के अलावा पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। जो क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहें। वहीं, 40 से अधिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो जिनकी अलग-अलग सभी थानों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। आपात स्थिति पर नियंत्रण के साथ ही कार्रवाई के लिए निर्देश देंगे। वहीं, डीएम और एसपी सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे और पल- पल की गतिविधियों की जानकारी लेते रहेंगे।
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर पुलिस की ओर से जिले के अलग- अलग थानों में पुलिस की ओर से पीस कमेटी की बैठक की गई। इसमें शांतिपूर्व तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। वहीं,
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें