बढ़नी। क्षेत्र के बढ़नी-जिगनिहवा उर्फ धनोरी मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीण रिजवान अहमद, राजू प्रधान, महमूद आलम, अय्यूब, निसार अहमद का कहना है कि सेतु निगम की ओर से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान भारी वाहनों के लगातार संचालन से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालत यह है कि बाइक और कार का इस मार्ग से निकलना मुश्किल गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने तथा आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।