फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 22 खाद दुकानों पर छापा, 16 नमूने लिए, दो को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। किसानों को समय से यूरिया खाद की निर्धारित मूल्य पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की तहसीलवार टीम गठित की। इसके बाद गठित टीम ने जिले के 22 खाद दुकानों पर छापा मारते हुए 16 नमूने एकत्रित किए। साथ ही अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
डीएम ने उर्वरक निरीक्षकों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की है। इसमें उप कृषि निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच के लिए नौगढ़ व बांसी तहसील क्षेत्र आवंटित किया गया है। वहीं जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य को डुमरियागंज व इटवा तहसील और भूमि संरक्षण अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को शोहरतगढ़ तहसील आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संयुक्त टीम को जनपद के समस्त थोक एवं फुटकर, सहकारी एवं निजी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों व भंडार गृह पर औचक छापेमारी कर उर्वरकों के मूल्य एवं स्टाक के प्रदर्शन के लिए स्टाक बोर्ड की स्थिति जांचने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें