फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘थाने से निराश न लौटने पाए कोई भी फरियादी’

Sat, 06 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा थाने में प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना में आयोजित समाधान दिवस का डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय व एसपी महेंद्र यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों को त्वारित न्याय दिलाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया और कार्य में शिथिलता पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि थाने पर फरियादी न्याय की आस में आते हैं। हमें इस पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। थाने पर आने वाले हर व्यक्ति की बात सुनी जाए और मौके पर पहुंचकर मामले में सही निपटारा किया जाए। एसपी महेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी मामले को लंबित न रखा जाए उसे जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। इस दौरान एक राजस्व के मामले में टीम को मौके पर भेज की भूमि की पैमाइश कराया गया।
इस दौरान एसडीएम इटवा जुबेर बेग, सीओ दीप नारायन त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव , लेखपाल राकेश त्रिपाठी, श्यामनाथ यादव, सुनील कुमार, आरिफ, अजय कुमार गुप्ता, दिव्याकंर गौतम, राधेश्याम मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह इटवा थाने का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाना इटवा के इस अवसर पर कृषणपाल सिंह पुत्र अश्वनी कुमार सिंह द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि वादी व प्रतिवादी दोनों लोग आधी-आधी  जमीन पर काबिज होकर खेती कर रहे हैं, मगर एक खातेदार खेत का अगला हिस्सा दाखिल-खारिज कराकर अपने नाम से करा लिया है।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने संबंधित कर्मचारी से जमीन की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा। तहसील से हलका लेखपाल व कानूनगो को समाधान दिवस रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन डीएम ने किया। सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इस अवसर पर तहसीलदार इटवा मेवालाल, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय,एसआई संजय यादव, लेखपाल जगदीश कुमार यादव, सीताराम मौर्या नन्दलाल उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, यशोदा नन्द मिश्र, अरूण प्रकाश, ह्रदयराम,आदि मौजूद रहे। सदर सर्किल पांच थानों में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां के द्वारा की गई।
इसमें कुल 13 मामले प्ररस्तुत हुए जिसमें तीन पुलिस व दो राजस्व के मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी अन्य मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया। सदर थाना में थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन में तहसीलदार सदर बृजेश कुमार की मौजूगी में एक राजस्व का मामला प्रस्तुत हुआ। इसे निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया। इस दौरान लेखपाल, कानूनगो अतीकुर्रहमान, रामकरन गुप्ता, दिनेश कुमार, कृष्णभूषण दुबे, देवानंद, रामसमुझ, श्रीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें