फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पाइपलाइन बिछा कर छोड़ा, टोटियों से नही आ रहा पानी

विज्ञापन
बढ़नी वार्ड नंबर आठ में लगी हुई पानी की टूटी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़नी। हर घर जल योजना के तहत नगर पंचायत के वार्ड नंबर-आठ आजाद नगर में पाइपलाइन बिछाई गई, टोटियां भी लगा दी गईं, लेकिन नल से अभी तक पानी नहीं निकला। कई महीनों से लोग टोटियों को टकटकी लगाए देख रहे हैं। हर सुबह उम्मीद और हर शाम निराशा ही हाथ लगती है। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए वार्ड की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया, न मरम्मत हुई, न समतलीकरण।
नतीजा यह है कि आजाद नगर की सड़कें जर्जर और जानलेवा हालत में पहुंच चुकी हैं। बरसात में कीचड़, सर्दी में धूल और हर मौसम में दुर्घटना का खतरा यही वार्डवासियों की रोजमर्रा की सच्चाई बन गई है। वार्डवासी सागर गुप्ता, आशीष अग्रहरि, मुस्तफा आदि का कहना है जब पानी की सप्लाई ही नहीं देनी थी तो टोटियां क्यों लगाई गईं, सड़कें तोड़ने के बाद उनकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना की निगरानी करने वाले अधिकारी कहां हैं, जनता को कब मिलेगा शुद्ध जल का अधिकार। हर घर जल जैसी योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ वास्तव में जनता तक पहुंचे। जल्द से जल्द नियमित जलापूर्ति शुरू हो, सड़कों की मरम्मत कराई जाए। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार का कहना है कि बिजली की सप्लाई अभी नहीं हो पाई है ट्रांसफाॅर्मर का पैसा जमा कर दिया गया है बिजली आते ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें