धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक के जन आरोग्य मंदिर हरदासपुर एवं मिर्जापुर में बुधवार को ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति टीकाकरण अभियान में बच्चों एवं गर्भवतियों का टीकाकरण एवं पोषण के लिए शिविर लगाया गया। सीएससी अधीक्षक नौगढ़ डॉ. अनूप जायसवाल ने एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया तथा टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एएनएम एवं आशा को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर संपर्क करते हुए अधिक से अधिक बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराएं। इस दौरान 14 गोल्डन कार्ड बनाया गया। बीएचएसएनडी शिविर हरिदासपुर में 11 बच्चों एवं 3 गर्भवतियों को जीवन रक्षक टीका लगाया गया। आठ मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच की गई। इस दौरान एएनएम मनीषा सोनकर, सीएचओ पूनम प्रजापति आदि मौजूद रहीं। संवाद