सिद्धार्थनगर। स्वस्थ समाज के निर्माण में दवा व्यवसायियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में केमिस्ट व ड्रगिस्ट समाज का बड़ा योगदान है।
ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को शहर के होटल में आयोजित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के वार्षिक अधिवेशन में कही। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार केवल व्यवसाय नहीं बल्कि जनसेवा से जुड़ा दायित्व भी है, इसलिए इसमें ईमानदारी, गुणवत्ता और नियमों का पालन सर्वोपरि होना चाहिए। सांसद ने व्यवसाय में आ रही विसंगतियों को दूर कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राम चंद्र गुप्ता, मुश्ताक अहमद, विनय कुमार नायक, आलोक कुमार द्विवेदी, कौशलेंद्र त्रिपाठी, राकेश सिंह, अजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। अधिवेशन में जिला महामंत्री शैलेश कुमार पांडेय समेत संजय यादव, राजेश अग्रवाल, अवधेश मिश्रा, मो. ओमैर खान, लालचंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।